फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 परीक्षा केंद्र बने, दर्ज हुईं 146 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड ने 99 परीक्षा केंद्र की सूची जारी की, लेकिन केंद्रों से ज्यादा आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्र की सूची से कॉलेज संचालक असंतुष्ट हैं। 146 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। आपत्ति करने वालों में वे विद्यालय खास रूप से शामिल हैं, जिन्हें गत वर्ष परीक्षा केंद्र बनाया गया था, लेकिन इस बार सूची से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिकांश विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि मानक पूरा करने के बाद भी केंद्र नहीं बनाया गया। परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर होने वाले विद्यालयों की संख्या 32 है। इसके अलावा सिर्फ 16 नए विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दूसरी श्रेणी में आवेदन करने के बाद भी वंचित हुए विद्यालयों ने लिखित शिकायत दर्ज की है। इन विद्यालयों ने संशोधित प्रक्रिया में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है।
विभागीय लोगों के मुताबिक आपत्तियों की जांच कराई जाएगी। जल्द ही इसे निस्तारित कर परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची निर्गत की जाएगी। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होनी है। बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए, जो विद्यालयों में मौजूद संसाधन के आधार पर हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में कुल 80 हजार 291 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि जो भी आपत्तियां आई हैं, उनकी पुन: जांच कराई जाएगी। यह परीक्षा केंद्र शासन स्तर से बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ी आपत्तियों की संख्या
पिछली सरकारों में जनपद में 215 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे। मगर प्रदेश में योगी सरकार आते ही सख्ती बढ़ाई गई और नियम भी कड़े किए गए। हर साल परीक्षा केंद्रों की संख्या घटती गई है। इससे कॉलेज संचालक असंतुष्ट हैं। इसी कारण आपत्तियां भी अधिक आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें