फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू वैल में मनाई जन्माष्टमी

Thu, 25 Aug 2016 12:06 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
ब्लू वैल स्कूल में मनाई जन्माष्टमी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ब्लू वैल कान्वेंट स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कृष्ण के वेश में कार्तिक, नितिन, अभिनव, अनुराग, दिव्यांश, इशिता सेंगर थे तो वहीं राधा के वेश में मेघना, नवी, पल्लवी और गायत्री थीं। प्रधानाचार्य विजय शाक्य ने छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अमित भारद्वाज, संजीव कुुुुमार, पूर्ति सिंह, ज्योत्सना, ऊषा, संगीता, नीलेश, अंजली, प्रीतम, मोनिका, शालिनी, शिखा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। संचालन अन्नू सेंगर ने किया।
विज्ञापन


स्कूलों में विद्यार्थियों ने सजाईं आकर्षक झांकियां
माधोगंज स्थित विवेकानंद विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर झांकियां सजाई गई।
निदेशक-प्रधानाचार्य विवेकानंद तिवारी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण लीलाओं का का मंचन कर एवं आकर्षक झांकियां सजाईं। गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का संजीव चित्रण कृत्रिम रूप  से तैयार किया गया मौसम, शंख घड़ियालों की गूंजती ध्वनियां, कृष्ण के रूप में जन्म लेते विष्णु, भविष्यवाणी  करती कन्या जेल का खुलता फाटक, उफनायी यमुना में कृष्ण को पार कराते वासुदेव महाराज की मनोहारी प्रस्तुति गुरूकुल पद्धति में आकर्षण का केंद्र बनी। विवेकानंद तिवारी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम में चेयरमैन विजेंद्र सिंह यादव, सचिव विकास यादव, रूबी, वंदना शर्मा, एकता शर्मा, रवी वर्मा, जसप्रीत अमनदीप, विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी थे। वहीं केशवपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राधा-कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राधा स्वरूप में खुशी ने प्रथम, आकृति ने द्वितीय व छाया ने तृतीय तथा कृष्ण स्वरूप में आदित्य ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय, सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों में नारायण वर्मा, सुरेशचंद्र चौहान, कुसुम कुमारी, अनामिका यादव थीं। अंत में प्रधानाचार्य छत्रपाल सिंह यादव ने विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन भावना सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें