फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में बढे़ रक्तवीरों के कदम, 74 बने महादानी

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान करने के बाद सम्मान पत्र लेते रक्तदाता - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण काल भी रक्तवीरों के कदम रोक नहीं सका। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने तीन स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में उत्साह के साथ रक्तदान करने पहुंचे। शिविर में 74 लोग रक्तदान कर महादानी बनें। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक, लक्ष्मी फाउंडेशन ब्लड बैंक और शिकोहाबाद में ज्ञानदीप कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। एसए ब्लड डोनेशन क्लब, एस सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी, कल्पतरु ट्रस्ट, नौजवान समाजसेवा सोसाइटी और यादव महासभा ने शिविरों में सहयोग दिया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मी फाउंडेशन ब्लड बैंक में बीस लोगों ने किया रक्तदान
फिरोजाबाद। लक्ष्मी फाउंडेशन ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ सहयोगी संस्था एसए ब्लड डोनेशन क्लब ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। एसए ब्लड डोनेशन क्लब अध्यक्ष अमित गुप्ता, विशाल पालीवाल, हेमंत गुप्ता के साथ यादव महासभा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। रेडक्रॉस सोसाइटी महासचिव विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, रीतेश आर्य, हिमांशु शर्मा, मधुरमा गुप्ता भी मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष अमित गुप्ता और ब्लड बैंक के संचालक रोहित सिकरवार ने रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 22 रक्तवीरों ने दिया ब्लड
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक अमर उजाला फाउंडेशन के साथ एस सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लगाए गए शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया। नौजवान समाजसेवा सोसाइटी ब्लड बैंक के सदस्य भी रक्तदान करने आए। सोसाइटी अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, सचिव निर्भय गुप्ता और डॉ. डीआर वर्मा पूरी टीम के साथ व्यवस्था में लगे रहे। सीएमएस डॉ. आलोक कुमार, डॉ. गरिमा, डॉ. नवीन जैन, काउंसलर आरती सिसौदिया, मूलचंद्र आदि ने व्यवस्थाएं देखीं। सोसाइटी सचिव निर्भय गुप्ता ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद में 32 महादानियों ने किया रक्तदान
शिकोहाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कल्पतरु ट्रस्ट ने ज्ञानदीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 32 दानवीर रक्तदान कर महादानी बने। शिविर का उद्घाटन एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, एसडीएम नरेंद्र सिंह, इंडस्ट्रियल औद्योगिक क्षेत्र अध्यक्ष राजीव अग्रवाल (पूजा ग्रुप) , विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. रजनी यादव और समाजसेवी डॉ. पीएस राना ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर की टीम रक्तदान में सहयोग किया गया। ट्रस्ट के सह संयोजक और संस्थापक केके खंडेलवाल और उनकी टीम ने भी रक्तदान किया।
इन लोगों ने भी किया रक्तदान
शिकोहाबाद के ज्ञानदीप स्कूल में आयोजित कैंप में अतुल अग्रवाल (अतुल गार्मेंट्स), उर्मिला सक्सेना, सुनील कुमार, राजीव गुप्ता (संयोजक रोटी बैंक), अमृत गर्ग (पूजा ग्रुप), तनय अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सोनी गंभीर , डॉ. पीएस राना, अमित अग्रवाल, मुकेश कुशवाह, डॉ. निपेंद्र यादव, अतुल अग्रवाल, नवीन चंदेल, डॉ. रजनी यादव, अश्वनी कुमार, विशाल अग्रवाल, अतुल सिंघल, शैलेंद्र अग्रवाल, गौरव सारस्वत, अमित कुमार अग्रवाल, राजकिशोर अग्रवाल, सरदार हरजीत सिंह, सोभित अग्रवाल, विवेक सिंह वर्मा, गगन कपूर, अखिल अग्रवाल, पलक, अमन मित्तल, नीरज अग्रवाल, प्रखर ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें