फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डायरिया होने के साथ कम हो रहा ब्लडप्रेशर

Fri, 03 Jan 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नए साल में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में जनमानस ठिठुर रहा है। धूप भी बेअसर साबित हो रही है। सर्दी में डायरिया से पीड़ित मरीजों का ब्लडप्रेशर (बीपी) गिर रहा है। शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाने से खासकर बच्चों की हालत बिगड़ रही है। निजी अस्पतालों के साथ सरकारी अस्पतालों में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। अधिकांश मरीज ठंड के बढ़ते प्रकोप से परेशान रहे। मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि डायरिया इस बार नए तरह का लक्षण दे रहा है। उल्टी-दस्त से शरीर में नमक और पानी की कमी इतनी तेज होती है कि रोगी का ब्लडप्रेशर गिर जाता है। 120/80 के स्थान पर डायरिया से पीड़ित व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 85/45 तक मिल रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों को बार बार दस्त होने से उनकी सेहत टूट रही है। अभिभावकों से बच्चों को दिन में बार बार ओआरएस का घोल पिलाने की सलाह भी दी जा रही है। कुछ बच्चों को भर्ती करने की आवश्यकता भी पड़ रही है।
विज्ञापन

-
इन बातों का रखें ध्यान
-पहला दस्त आने के साथ ही ओआरएस घोल पीयें।
-खानपान बेहद सादा और पौष्टिक रखें।
-उल्टी-दस्त अगर नहीं रुक रहा तो तुरंत अस्पताल जाएं।
-खाली पेट न रहें, अगर सुस्ती लगे तो खाने में नमक बढ़ा लें।
-पानी उबाल कर पीयें या आरओ के पानी इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें