रक्तदान शिविर 14 जून को, आप भी बनें महादानी
- मेडिकल कॉलेज के ब्लड़ बैंक में किया जाएगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य 14 जून को सुबह 9 बजे से मेडिकल कॉलेज के ब्लड़ बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सकते हैं। प्रत्येक रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। आपके एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में कदम बढ़ाइए और रक्तदान करिए। उन्होंने बताया कि एक बार में 350 एमएल रक्त निकाला जाता है। इससे मशीनों के माध्यम से 4 अवयव तैयार होते हैं। इससे गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज होता है। प्रत्येक रक्तदाता को कार्ड उपलब्ध कराया जाता है, जो तीन माह तक रक्त की जरूरत पड़ने पर ब्लड़ बैंक से रक्त ले सकते हैं।
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
- 18-65 साल के महिला-पुरुष।
- 12.5 जीएल/डीएल हीमोग्लोबिन हो।
- इंसुलिन न लेने वाले मधुमेह मरीज।
इन्हें दिया जाता है रक्त
शिविर में एकत्रित रक्त की यूनिटें महिला जिला अस्पताल, जिला अस्पताल के लावारिस मरीज, कैंसर मरीज, थैलेसीमिया, एनमिक गर्भवती महिलाएं, कैदी समेत अन्य जरूरतमंदों के उपचार में इस्तेमाल होंगी। दान दिया हुआ रक्त घायलों मरीजों की जान बचाने के लिए सर्वाधिक प्रयोग होता है।