फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले तेल की फैक्ट्री पकड़ी, टैंकर बरामद

Sat, 14 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में  चल रहे काले तेल के कारोबार का भंडा फोड़ हुआ है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया, छापा पड़ते ही लोग दीवार फांदकर भाग निकले। रात में ही पुलिस को फैक्ट्री पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को अधिकारियों को सूचना मिली कि रामलीला मैदान स्थित व्हाइट लाइन पेट्रोलियम प्रा.लि. फैक्ट्री में काला तेल बनाने का कारोबार चल रहा है। इस पर एसडीएम रवींद्र कुमार, एएसपी संजय यादव व सीओ श्यामकांत ने फोर्स के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। इससे पूर्व ही कारोबार करने वाले भाग निकले। पुलिस ने फैक्ट्री को सील करते हुए फैक्ट्री की वीडीओ ग्राफी कराई। शनिवार सुबह पूर्ति निरीक्षक दिग्विजय सिंह विभाग की टीम के साथ वहां पहुंचे।


टीम ने वहां रखे ड्रम जिसमें केरोसिन से तैयार किया गया काला तेल के साथ ही एक टैक्टर पांच टैंकर जिसमें एक काले तेल से भरा टैंकर पकड़ा। बोरियों में भरा केमिकल पाउडर मिला। पूर्ति निरीक्षक दिग्विजय ने बताया कि इस सिलीकेट पाउडर को काला तेल बनाने में प्रयोग किया जाता है। इससे तेल में गाढ़ापन आ जाता है। यहां दो अडंर ग्राउंड टैंक भी मिले। बरामद काले तेल व अन्य के सैंपल लेकर जांच को भेजे गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें