फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने किया शशि थरूर का पुतला दहन

Tue, 22 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने शशि थरूर का पुतला दहन किया
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना देशभक्त क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह से आक्रोशित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता शशि थरूर का पुतला दहन किया। मोर्चा पदाधिकारियों ने शशि थरूर मुर्दाबाद और भगत सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि देशद्रोही कन्हैया की तुलना देशभक्त सरदार भगत सिंह से करना घोर अपराध है। इस प्रकार की तुलना करने वाला कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। बृज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रूपेश शुक्ला ने कहा कि एक ओर भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों ने भारत माता की जय कहते हुए अपने प्राणों की आहुति दी तो वहीं दूसरी ओर देश के टुकड़े करने वाले कन्हैया को देशभक्त बताना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देशभक्तों का अपमान है। पुतला दहन करने वालों में कोमल वाल्मीकि, छोटू चौधरी, नरेंद्र त्यागी, दीपक राजौरिया, अनमोल कपूर, आशू चक, मयंक गौतम, आशू जैन, प्रिंस जैन, आशीष जैन, आलोक जैन, अजयपाल, अंशू शर्मा, अभिषेक त्रिवेदी, सोम शर्मा, अंकित शर्मा, श्याम मोहन उपाध्याय, सोनू शर्मा, कंचन शर्मा, राहुल पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें