फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरिया में केमिकल कंपनी पर वाणिज्य कर का छापा

Fri, 22 Jan 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स चोरी की आशंका पर वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल टीम ने शुक्रवार दोपहर में बजरिया स्थित एक केमिकल गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। गोदाम में स्टाक का रिकार्ड दुरुस्त नहीं मिला। जो रिकार्ड मिला उसे सील कर अफसर  अपने साथ ले गए। वाणिज्य विभाग की कार्रवाई से बजरिया में अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

  वाणिज्य कर विभाग (एसआईटी) के डिप्टी कमिश्नर आरके  मौर्या के नेतृत्व में टीम ने बजरिया स्थित नन्नूमल राधाकिशन केमिकल  ट्रेडिंग कंपनी पर दोपहर तीन बजे कार्रवाई की। स्टॉक में भारी मात्रा में केमिकल मिला लेकिन स्टाक  रजिस्टरों में मौजूद केमिकल का कोई रिकार्ड नहीं था। कंपनी स्वामी से  पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। दो घंटे तक चली  कार्रवाई के दौरान अफसरों ने वहां उपलब्ध रिकार्ड जब्त कर सील कर  दिया। आरके मौर्या ने बताया केमिकल कंपनी से गत  वर्षों की अपेक्षा कम टैक्स जमा किया जा रहा था। टैक्स चोरी की आशंका में कार्रवाई गई। कंपनी स्वामी को रिकार्ड उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह का  समय दिया है। रिकार्ड उपलब्ध होने के बाद जांच शुरू कर कार्रवाई की जाएगी। टीम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आरआर गुप्ता, वाणिज्य कर अधिकारी छोटेलाल आदि  शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें