पाली इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, इकाई शाखा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूगोल के प्रवक्ता राजीव शर्मा को उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला मंत्री और पंकज पालीवाल को जिला कार्यकारिणी का सदस्य निर्विरोध चुने जाने पर उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की। इस अवसर पर अखिलेश चंद्र गौतम, डा. अजब सिंह, हरि प्रताप सिंह, रवि मिश्रा, प्रभाकर शर्मा, अनुपम पालीवाल, आनंद मोहन चतुर्वेदी, अरविंद शर्मा, शशांक, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. विनोद यादव एवं संचालन डा. राघवेंद्र सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीमा सिंह ने किया।