फिरोजाबाद। भाजपा महानगर टीम के दक्षिण मंडल ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। छारबाग तिराहा स्थित निषादराज पार्क से तिरंगा यात्रा निकलने के साथ चंद्रवार गेट रेलवे पुल तक पहुंची। इसमें भाजपा नेता हाथों में तिरंगा थामे भारतमाता के जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके साथ मटसेना एवं पूर्व मंडल में भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। भाजपा का यह तिरंगा यात्रा का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालना रविवार से प्रारंभ कर दिया है। शहर में दक्षिण मंडल के अध्यक्ष देशदीपक गु्प्ता के नेतृत्व में छारबाग तिराहा स्थित निषाद गुहराज के मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ की गई। तिरंगा यात्रा में महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अश्वनी भारद्वाज, मंडल प्रभारी विनोद पचौरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, सुनील शर्मा, शिवमोहन श्रोत्रिय, विवेक अग्रवाल, केशव फौजी आदि तिरंगा झंडे को थामकर चल रहे थे। तिरंगायात्रा तिराहे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए चंद्रवार गेट स्थित रेलवे पुल पर समाप्त हुई। इसके साथ ही मटसेना मंडल के साथ-साथ पूर्वी मंडल में इसी तरह से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मुन्नी देवी,डॉ डीआर वर्मा,आकाश गुप्ता, विष्णु राठौर, रोहित राठौर, रविन्द्र शंखवार, योगेश बघेल, अंकित गुप्ता, विनोद तोमर, दीपक शर्मा, हरी निवास शर्मा, मीरा सविता, मंडल मंत्री ललित सविता, शिवम गुप्ता, सूरज बाजपई, सारिका गुप्ता, धन देवी शंखवार, विंदश्री सविता, अरविंद राजपूत, अनिल झा शामिल थे।