फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मैजिक से गिरकर भाजपा कार्यकर्ता हुआ घायल

Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज नगर में रविवार को नगला खंगर क्षेत्र में मैजिक से गिरकर एक भाजपा कार्यकर्ता गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। भाजपा कार्यकर्ता को आनन फानन में फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिरसागंज नगर में रविवार को हुऐ महाराणा प्रताप चौक के लोकार्पण को लेकर नगर खंगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जूलूस निकाला जा रहा था। जूलूस नगर खंगर में भ्रमण के बाद सिरसागंज आना था लेकिन रास्ते में ही मैजिक पर रखे सांउड बाक्स के ऊपर बैठे रिषी धाकरे का संतुलन बिगड गया और वह मैजिक से नीचे गिर पडे। हादसे में रिषी के सिर में गम्भीर चोट आ गयी। अनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हे फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं रविवार की देर शांम पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी घायल कार्यकर्ता का हाल देखने के लिये ट्रामा सेंटर पहुंचे और डाक्टरों ने उनकी तवियत की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें