ग्राम परिक्रमा के माध्यम से किसानों के बीच जाएगी भाजपा
जसराना। लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। भाजपा ने अपने संगठन किसान मोर्चा के बैनर तले इसकी रणनीति बना ली है। 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा फिरोजाबाद में शुरू होगी जो 12 मार्च तक चलेगी। जिले के प्रत्येक गांव में चौपाल लगेगी। इन चौपाल में भाजपा के बड़े नेता भाग लेने भी आएंगे।
शनिवार को जसराना में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा की जानकारी दी। बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा जनपद की पांचो विधानसभाओं के किसान मोर्चा के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दे दी गई है। यात्रा के दौरान जब बड़े नेता चौपाल लगाने आएंगे उसे समय स्थानीय किसानों से उनका संवाद कराया जाएगा। परिक्रमा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना तथा कृषि बजट से किसानों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा डॉ. सत्यपाल राजपूत, डोरी लाल रजपूत मौजूद रहे। संवाद