फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा ने फरिहा,नारखी मंडल में निकाली तिरंगा बाइक रैली

Tue, 12 Aug 2025 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-03-नसीरपुर पुलिस की गिरफत में मौजूद पकड़े गए बदमाश। सोर्स पुलिस
विज्ञापन
भारत माता के जयकारों से गूंजे रास्ते, हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के द्वारा मक्खनपुर, फरिहा, नारखी के साथ-साथ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता के जयकारों के साथ भाजपाई तिरंगा झंडा लेकर यात्रा निकालते दिखाई दिए। हर घर पर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया। गांवों में जनजागरूकता के लिए तिरंगा बाइक रैली भी निकाली गई।
मक्खनपुर मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष अनार सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में निकाली गई। जिसमें डॉ. एसपी लहरी, डॉ. राम कैलाश यादव, केशव फौजी, सत्यवीर सिंह मंडल अध्यक्ष, दीपक राजा, भारत सिंह वर्मा, शिवम दिक्षित, गीता दिवाकर, विष्णु सक्सेना, डॉ. सतपाल सिंह चौहान उपस्थित रहे। भाजपा ने फरिहा मंडल अध्यक्ष देशदीपक चौहान के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई। हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सरकारी अस्पताल से मेन चौराहा,होली दरवाजा,खिड़की दरवाजा, गंगानी दरवाजा,रिक्शगंज मैन बाजार होती,काली मंदिर फरिहा पर समापन हुआ। पदयात्रा एवं बाइक रैली के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी,डॉ अमित गुप्ता,सुरेन्द्र सावन झा, अरविंद राघव,बेबी चौहान,लालाराम वाल्मीकि,रोहित कुशवाहा,उमाशंकर लोधी,देवेंद्र कश्यप,सोनू शर्मा ,सत्येंद्र भारद्वाज शामिल थे। नारखी मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा बाइक रैली नारखी से राजपुर मार्ग होते हुए गंगानी.मार्शल गंज पहुंची। कारगिल शहीद स्व. सतीश बघेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुशील चक,संजू प्रताप,महामंत्री शैलेंद्र प्रताप.सचिन मिश्रा.बॉबी.लोकेंद्र.राजेश,विकल शर्मा,मोहित उपाध्याय पुष्पेंद्र नरेंद्र प्रताप, लोकेन्द्र दीपक सुमित शामिल थे।
विज्ञापन




सिरासंगज में भी गूंजे भारत माता के जयकारे

सिरसागंज। सिरसागंज में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की गलियों और मुख्य मार्गों पर देशभक्ति के रंग में रंगे नागरिकों ने हाथों में लहराते तिरंगे के साथ जोरदार नारों के बीच यात्रा में भाग लिया।
मुख्य अतिथि अतुल प्रताप सिंह, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद ने कहा कि तिरंगा हमारे सम्मान और एकता का प्रतीक है, और इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश की अखंडता व एकता को बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्रजेश सिंह, शशि कला यादव, ज्योति गुप्ता, सौरभ जादौन , राघवेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन, प्रवीण कुमार, बाले यादव, वीरू धाकरे, शिवकुमार भूरे भाई, नितिन सिंह, सचिन प्रधान, अमित जनता कोल्ड, नितिन प्रताप सिंह जादौन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें