भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी, बेटी एवं मां के खिलाफ बसपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए ऐसे नेताओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इधर, क्षत्रिय चेतना सभा एवं भारतीय सवर्ण महासभा ने बसपा नेताओं द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, नगर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव को सौंपते हुए पार्टी नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी, बेटी एवं मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान बसपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बोहरे, शिवमोहन श्रोत्रिय, अनिल भारद्वाज, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष यतेंद्र चक उर्फ पिंकी, पूर्व सभासद सुनील मिश्रा, रामनरेश कटारा, राधेश्याम यादव, महेश पूरन, विशाल गुप्ता, अरविंद बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे।
वहीं भाजपा नेता प्रेम सिंह वर्मा एडवोकेट, प्रभात दिवाकर, राजीव प्रियदर्सी एवं गांधी लोहिया विचार मंच के जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाह ने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला लेकर जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। उमाशंकर राजपूत, राजेश राजपूत, बबलू लोधी, विमल राठौर, ओपी राजपूत, अंकित राजपूत शामिल रहे। क्षत्रिय चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर दलवीर सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिकोहाबाद एसपी सिंह को सौंपते हुए बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ठाकुर शिव कुमार सिंह, ठाकुर पुत्तू सिंह जादौन, शिव प्रकाश जादौन, अभिषेक सिंह, प्रदीप चौहान, उजेंद्रवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
भारतीय सवर्ण महासभा के संजीव उपाध्याय, आनंद शर्मा, नीरज शर्मा, अनुपम दुबे, रमेश दीक्षित, राजेश तिवारी ने बसपा नेताओं की टिप्पणी की निंदा करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बरतरा, कोटला, हाथवंत में बसपा सुप्रीमो के पुतले फूंके गए। राजबहादुर राजपूत ने बलीपुर, रखावली, नगला किरू, नगला भादौं में नसीमुद्दीन के पुतले फूंके।
जसराना में फूंका मायावती का पुतला
जसराना में भाजपा नेता जगदीश भाटिया एवं टीकम सिंह राजपूत ने भाजपा नेता की पुत्री, पत्नी एवं मां के खिलाफ बसपा नेताओं की टिप्पणी के विरोध में बसपा सुप्रीमो का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में विशेष यादव, दुर्गपाल, जय हिंद सविता, दयाराम लोधी, नीटू नागर, हरनाम सिंह, ठा. रामखिलाड़ी, दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे।