फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोष क्षत्रिय समाज के नेताओं की रिहाई को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला में भाजपा नेता हत्याकांड में निर्दोष जेल भेजे गये लोगों की रिहाई के लिए ज्ञापन देते क्षत्? - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगला बीच में भाजपा नेता दया शंकर गुप्ता उर्फ डीके हत्याकांड का पुलिस द्वारा खुलासा किए जाने के बाद असली मुजरिम पुलिस ने जेल भेज दिए हैं। पूर्व में शक और तहरीर के आधार पर पकड़े गए निर्दोष क्षत्रिय समाज के नेता जेल में हैं। क्षत्रिय समाज के लोगों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर उनकी शीघ्र ही रिहाई की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता वीरेश तोमर, सपा नेता देवेंद्र सिंह तोमर, और प्रधानपति नरेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए असली मुजरिमों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने मंगलवार को प्रभारी मंत्री मोती सिंह को ज्ञापन देकर बेकसूर तीनों लोगों को रिहा कराए जाने की मांग की। मंत्री द्वारा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्दोषों को जल्द रिहा कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जवाहर सिंह, रामेश्वर सिंह, राजेश कुमार सिंह, राहुल सिंह, राकेश तोमर, प्रदीप सिंह, ओमप्रताप सिंह, अजय सिसौदिया, राजपाल सिंह, कृष्णवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, रामवीर सिंह, हरी सिंह, प्रताप सिंह चौहान, अमर सिसौदिया, संजू सिंह, निहाल सिंह, हरगोविंद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें