फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी भाजपा-दयाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ना है और ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है। यह बातें केआरबी डिग्री कालेज में आयोजित भाजपा की बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा पूरी तैयारी कर रही है। बूथ स्तर तक मजबूत कार्यकर्ताओं को लगाया जा रहा है। गांव-गांव टोली बनाई जा रही हैं। चुनाव में इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है। इसलिए सभी को पूरी मेहनत के साथ जुटना है। जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास चाहती है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ व कर्मठ छवि के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जाएगा। कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ चुनाव की तैयारी करें। इस दौरान पूर्व ब्रजक्षेत्रमंत्री उदयप्रताप सिंह, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, अविनाश सिंह भोले, राजीव गुप्ता, दीपक राजौरिया, महावीर बघेल, संजय चक, कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद, बृजवीर सिंह, सतीश बघेल, अजय कुमार धनगर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें