फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभागीय परिवहन कार्यालय में भाजपा नेता व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में शनिवार को भाजपा नेता और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

भाजपा नेता व अनुसूचित मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री यतेंद्र कुमार का आरोप है कि स्थानीय संभागीय कार्यालय में बिना दलाल के कोई कार्य नहीं होता। यतेंद्र ने बताया कि वह शनिवार को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। शाम करीब चार बजे संभागीय परिवहन विभाग में काफी लोग थे। वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी और अभद्रता कर दी। जबकि इस संबंध में फोन के माध्यम से अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया था।
वहीं आरआई हरिओम का कहना है कि कार्यक्रम होने के कारण अधिकारी व कर्मचारी व्यस्त थे। जिसको लेकर लर्निंग लाइसेंस के साथ वाहनों की फिटनेस का कार्य प्रभावित होने से भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बात को लेकर यतेंद्र मोहन ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। इस संबंध में डीएम को प्रार्थनापत्र देकर संभागीय परिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें