फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा ने किया नामांकन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर नामांकन करने जाते भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा के साथ महापौर नूतन राठौर और महानग? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार को फिरोजाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ मेयर नूतन राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं सत्यवीर गुप्ता साथ थे। उनके साथ आए अन्य लोगों को पुलिस फोर्स ने बाहर ही रोक दिया था।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के बाद भाजपा के फिरोजाबाद सदर सीट से प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक मनीष असीजा जिला मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय पर मौजूद सीओ विनय कुमार सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, एसओ मटसेना अंजीश कुमार ने उनकी चेकिंग करने के बाद नामांकन सैट के हिसाब से प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया।
असीजा के साथ मेयर नूतन राठौर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं सत्यवीर साथ थे। नामांकन कक्ष में प्रवेश दिए जाने से पूर्व दूसरे बैरियर पर सघन चेकिंग की गई। असीजा के साथ पहुंचे भाजपा नेता मंगल सिंह राठौर, अरविंद पचौरी, धर्मेंद्र शर्मा, किशोर अग्रवाल सहित संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के बाहर ही रोक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें