भाजपा विधायक दल की बैठक में शनिवार को जैसे सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा हुई। वैसे ही युवा भाजपाई आतिशबाजी चलाकर दीपावली मनाते दिखे। देश में मोदी, प्रदेश में योगी का नारा बुलंद किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, देवेश भारद्वाज ने योगी के सीएम बनने पर मिष्ठान बांटा। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज, ज्ञान प्रकाश श्री वास्तव ने मिष्ठान का वितरण किया। केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाने पर भी आतिशबाजी की। इस मौके पर सौरभ गर्ग, पंडित उमेश उपाध्याय, अशोक शर्मा हरि, राजीव शर्मा, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अविनाश पाठक, प्रताप तोमर, डा. अखिलेश शर्मा, पिंकी चक मौजूद थे। कमलेश गुप्ता ने कहा प्रदेश में हर वर्ग का विकास होगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, अनिल भारद्वाज, सुनील शर्मा, पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू, महेश पूरन, रामनरेश कटारा, उर्मिला शंखवार, मेघ सिंह शंखवार, केके गांधी, आनंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुनील मिश्रा, प्रदीप यादव ने मिष्ठान का वितरण किया। युवा भाजपाई विकास पालीवाल, शिवमोहन श्रोत्रिय, हरिओम वर्मा, भगवान सिंह झा, अंकित तिवारी, राकेश राजौरिया, कैलाश ओझा, सुरेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।