फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पाउच का नमूना किया संकलित, सैकड़ों पाउच कराए नष्ट

विज्ञापन
पानी पाउच प्लांट पर निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षाधिकारी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को अभिहित अधिकारी डा. सुधीर सिंह के निर्देशन में पानी पाउच विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की गई। पानी पाउच के तीन नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

आसफाबाद स्थित थोक विक्रेता रामशरन से रायल ब्रांड के पानी पाउच का नमूना लिया गया। खराब गुणवत्ता के ढाई हजार पाउच नष्ट करवाए। कश्मीरी गेट रामगढ़ स्थित इकराम के वाटर पाउच निर्माण इकाई से एक्वा फ्रेश ब्रांड के पानी पाउच का नमूना लिया और दो हजार पाउच नष्ट कराए। साथ ही कारोबार बंद करवाया गया।
रामगढ़ स्थित शारिक हसन के पानी पाउच निर्माण इकाई से एरोस ब्रांड के वाटर पाउच का नमूना लिया गया। यहां भी एक हजार पाउच नष्ट करवाया गया। विक्रेता को बीआईएस प्रमाण पत्र लेने के बाद ही कारोबार संचालित करने को कहा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह, विनय कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें