टूंडला। रविवार को क़स्बा नगला बीच में संत गाडगे महाराज का जन्मोत्सव संत गाडगे सेवा सोसायटी द्वारा मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवन गाथा पर प्रकाश डाला गया।
पूर्व प्रधानाध्यापक छत्रपाल सिंह व रवि बाबू ने कहा कि महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी 1876 महाराष्ट्र के अमरावती जिले की तहसील अंजन गांव सुरजी के शेगांव नामक गांव को हुआ था। 20वीं सदी के समाज-सुधार आंदोलन में जिन महापुरुषों का योगदान रहा है, उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण नाम संत गाडगे का है। संत गाडगे समाज में शिक्षा और स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कहीं। समाज से शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर देने निवेदन किया गया।
बीरी सिंह, देवी सिंह, महेश चंद, ब्रजेश कुमार, उदयवीर सिंह, अवनीश दिवाकर, यादराम सिंह, महेश व अन्य दिवाकर समाज के लोग उपस्थित रहे। सपा कार्यालय पर भी संत गाडगे का जन्मोत्सव मनाया गया। नगर महासचिव ओम प्रकाश दिवाकर ने कहा कि संत गाडगे समाज के लिए एक उदाहरण हैं। उनके बताए मार्ग पर समाज को चलना चाहिए। नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, अजब सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, वीरेश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता अशोक यादव ने की।
दिवाकर समाज ने भी मनाई जयंती
फिरोजाबाद। दिवाकर समाज के महान संत व स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे की 144वीं जयंती सुहागनगर में मनाई गई। इस मौके पर समाज के लोगों ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर मिठाई बांटी। पूर्व विधायक ओमप्रकाश दिवाकर ने कहा कि बाबा ने स्वच्छता और शिक्षा के लिए काफी प्रचार प्रसार किया। अनार सिंह दिवाकर ने सभी से एकजुट होकर कुरीतियों को दूर करने की अपील की। जिलाध्यक्ष मान सिंह दिवाकर ने आभार जताया। अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश दिवाकर ने की। इस दौरान अवधेश दिवाकर, हरीओम दिवाकर, सुनील मिश्रा, डॉ. सर्वेश दिवाकर, सोवरन दिवाकर आदि मौजूद रहे। संवाद