फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पक्षी विद्युत लाइन से टकराया, 12 मोहल्लों की बिजली गुल

Fri, 29 Sep 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद 220 बिजली घर के पास से गुजर रही विद्युत लाइन से एक पक्षी टकरा गया। इस कारण शहर के 12 मोहल्लों की विद्युत सप्लाई गुल हो गई। टीम ने पेट्रोलिंग कर विद्युत तार से चिपके पक्षी को निकाला। करीब एक घंटे के बाद सप्लाई सुचारू हुई।
विज्ञापन

आसफाबाद बिजली घर से सुहागनगर और गांधी पार्क को विद्युत सप्लाई होती है। यहां से आने वाले 33केवी विद्युत लाइन में एक पक्षी लाइन से टकरा गया। पक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, तेज धमाके के साथ फॉल्ट हो गया। आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। सुहागनगर और गांधी पार्क बिजली घर क्षेत्र में आने वाले बस स्टैंड, छिंगामल का बाग, सुहागनगर, महावीर नगर सहित एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में विद्युत संकट गहरा गया। एसडीओ नईमुद्दीन ने बताया कि पक्षी टकराने से फॉल्ट हो गया था। एक घंटे के बाद सप्लाई को सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें