बाइक के रुकते ही बदमाशों ने कर्मचारियों के पास मौजूद रुपयों से भरा बैग झपट लिया। इस बीच कर्मचारियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे तेज रफ्तार बाइक से फिरोजाबाद की ओर भाग निकले। बैग में 95,000 रुपये की नकदी थी। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें बदमाश घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।