फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक लूटने वाले गैंग का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 03 Apr 2026 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- साथियों के साथ मिलकर लूट करता था, तमंचा- कारतूस और लूट की बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। थाना पुलिस ने शुक्रवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ में बाइक लूट गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लूट के अन्य साथियों को पुलिस लूट की बाइकों सहित पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी सिटी के अनुसार पूरे गिरोह पर डकैती की धारा में चार्जशीट तैयार कर भेजी जाएगी। इसके अलावा गैंगस्टर में भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और इनके द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को सीज किया जाएगा।
थाना रसूलपुर के नया रसूलपुर माता वाली गली-6 निवासी अमित की बाइक को 28 फरवरी की रात बदमाशों ने लूट लिया गया था। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि दो पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में थीं। मुखबिर से शुक्रवार को सूचना मिली की बाइक लूट का बदमाश लूटी गई बाइक के साथ पुराना बाईपास स्थित खाली पड़े प्लॉट में बेचने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

मौके पर जाकर पुलिस ने बदमाश को चारों तरफ से घेर लिया। उसने पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश की पहचान विकास निवासी नागऊ, टूंडला के तौर पर किए जाने के बाद उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व एक लूटी गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


बदमाश विकास पर दर्ज हैं छह मुकद्दमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विकास शातिर लुटेरा है। उसके चार साथियों को पुलिस पांच लूट की बाइकों सहित पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी के विरुद्ध टूंडला, नारखी व मक्खनपुर में 6 लूट के मामले पूर्व से दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें