नारखी। थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश की ठार के पास ससुराल से लौट रहे दंपती के साथ बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मोबाइल, मंगलसूत्र और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम गढ़ी एवरन निवासी मुकेश 16 जनवरी की शाम पत्नी मनीषा के साथ खेरिया कलां स्थित ससुराल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सामान लूट लिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ टूंडला अमरीश कुमार और थानाध्यक्ष राकेश गिरि मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। संवाद