फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार बदमाशों ने चूड़ी व्यापारी से लूटे आभूषण और मोबाइल

Thu, 21 Aug 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी करती।  - फोटो : लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी करती।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के टाट वाले मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने चूड़ी व्यापारी को हथियारों के बल पर लूट लिया। विरोध पर पिटाई की और भाग गए। शहर के बीच लूट से सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस लूट को नकारते हुए मारपीट का मामला बता रही है। बदमाश स्कूटी सवार चूड़ी व्यापारी से मोबाइल और आभूषण लूटकर ले गए।
विज्ञापन

दुर्गानगर गली नंबर एक निवासी सोनू कुशवाहा चूड़ी व्यापारी हैं। वह बुधवार रात स्कूटी में पेट्रोल डलवाने कोटला चुंगी चौराहे के पास के पंप पर आए थे। घर लौटते समय टाट वाले मंदिर के पास संकरी गली में एक बाइक पर दो बदमाश आए। पहले स्कूटी में धक्का मारकर सोनू को गिरा दिया। इसके बाद मोबाइल छीन लिया। दूसरे बदमाश ने हाथ में पहनी अंगूठी निकालने का प्रयास किया। अंगूठी नहीं निकली तो तमंचा सटा दिया। सोनू ने विरोध किया तो पिटाई कर दी और अंगूठी लूट कर भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें