फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ी जंजीर

Fri, 10 Oct 2025 08:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के जैन नगर में शुक्रवार सुबह टहलने निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाश जंजीर तोड़ ले गए। महिला के शोर होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए।
विज्ञापन

जैन नगर निवासी रानी शर्मा ने बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह सात बजे अपने घर से टहलने को निकली थी। वह अपने घर से कुछ कदम की दूरी पर ही पहुंची थी। बदमाशों की महिला के गले में सोने की चैन देखकर नीयत बदल गई। बाइक सवार बदमाश महिला के गले से झपटा मारकर चैन छीनकर भाग खड़े हुए। इसके बाद महिला के शोर-शराबे की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर संजुल पांडेय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश को जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें