फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार ससुर की मौके पर मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के शाहपुर चक्की के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार ससुर-दामाद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना फरिहा के गांव कायथा निवासी हरेंद्र (40) सोमवार को आसफाबाद शांति नगर स्थित अपनी ससुराल आए थे। दोपहर में वह अपने ससुर शांतिलाल (55) को बाइक पर पीछे बैठाकर बछगांव के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे शाहपुर चक्की के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और शांतिलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल हरेंद्र को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक शांतिलाल के नाती आकाश ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डंपर को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश गिरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें