फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सराफ की मौत

Thu, 02 Nov 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टूंडला। आगरा से आभूषण खरीदकर लौट रहे बाइक सवार मैनपुरी के सराफ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में सराफ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। वहीं मृतक की बाइक से मिले हजारों रुपये के आभूषण व नगदी को परिजनों के हवाले किया है।

मैनपुरी के दरवाह निवासी 21 वर्षीय जीशान अली बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसने एक महीने पूर्व ही मैनपुरी में सराफे की दुकान खोली थी। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से चांदी की पायल व बिछिया लेने आगरा गया था। दोपहर एक बजे करीब वह सराफे का सामान खरीदकर वापस मैनपुरी लौट रहा था। वह आगरा हाईवे पर क्राइस्ट द किंग स्कूल के सामने पहुंचा तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जीशान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक सराफ की बाइक से मिले बैग से 18 हजार रुपये व चांदी की पायल और बिछिया मिले हैं। पुलिस ने घटना की परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। मृतक तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की सीसीटीवी के माध्यम से तलाश की जा रही है। मृतक युवक के पास मिली नगदी व आभूषण परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें