टूंडला। आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में में एक ही बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल बाइक सवार एक युवक को हाईवे स्थिति एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना दोपहर ढाई बजे करीब की है। थाना नारखी के गांव पचवान मीठना उसैनी निवासी नसरुद्दीन (21) साथी रहमान (18) और कासिम अंसार (17) निवासी जरौली कलां थाना टूंडला के साथ एक ही बाइक से आगरा जा रहे थे। मोहम्मदाबाद कट पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठा कासिम अंसार गंभीर घायल हो गया। वहीं नसरुद्दीन व रहमान मामूली चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। परिजन को सूचना दे दी है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने पर हादसा हुआ है।