फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सांड़ से बाइक टकराई, चालक की मौत

Tue, 09 Dec 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक दीनदयाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : मृतक दीनदयाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के इटहारी पर फिरोजाबाद से घर जाते समय सांड से बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे परिजनों में चीख- पुकार मच गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

खेरिया सिकमी गुहाना थाना फरिहा निवासी दीन दयाल (55) राशन डीलर प्रतिनिधि थे। रविवार दोपहर को भतीजे (23) नितिन के साथ फिरोजाबाद से एक बैठक में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। नितिन बाइक चला रहा था। इटहारी गांव के पास अंधेरे में अचानक सड़क पर सांड आ गया और बाइक टकरा गई। हादसे के बाद बाइक पर पीछे बैठे दीनदयाल छिटककर सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट आ गई। जिससे वह घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान दीनदयाल की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। दीन दयाल के तीन बेटे हैं। मृतक दीनदयाल दो भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर के थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सांड़ से टकराकर बाइक सवार राशन डीलर प्रतिनिधि की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें