मुख्यालय पर बिजली ठीक करता कर्मचारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय पर ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन में फाल्ट होने के कारण चार घंटे से अधिक समय तक डीएम कार्यालय एवं निर्वाचन कार्यालय की आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण अधिकारी-कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 12 बजे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। जिला मुख्यालय स्थित ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे फॉल्ट हो गया। इस कारण मुख्यालय पर कुछ हिस्से की आपूर्ति बाधित हो गई।
जानकारी पर विद्युत विभाग की टीमें फॉल्ट को ठीक करने पहुंच गई। लाइन के अंडरग्राउंड होने के कारण काफी देर बाद फॉल्ट मिल सका। फॉल्ट ठीक करने के बाद दोपहर तकरीबन 12 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। जेई रामयज्ञ ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण डीएम कार्यालय ,निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य कार्यालय की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। 12 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।