फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में गहराया बिजली का संकट, जगह-जगह फॉल्ट

विज्ञापन
गांव भदाना में रात्रि के समय विद्युत सप्लाई को सुचारू करने के लिए मेंटीनेंस कार्य करते विद्युतक? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जून माह की भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा रही है। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक अलग-अलग फीडरों पर फॉल्ट होने से शहर और गांवों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। तपती दोपहर में बिजली संकट ने लोगों को परेशान कर दिया। मंगलवार सुबह 220 आसफाबाद सबस्टेशन के मैन आइसोलेटर में खराबी आने के कारण पूरे शहर और देहात की विद्युत आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

आसफाबाद सबस्टेशन के मैन लाइन में लगा आइसोलेटर मंगलवार सुबह खराब हो गया। विद्युत विभाग ने आइसोलेटर बदलवाने के लिए सुबह 10. 55 पर आपूर्ति को बंद कर दिया। इससे शहर और देहात क्षेत्र के सभी फीडर बंद हो गए। तपती दोपहर में पूरे जनपद की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। ऐसे में लोगों के पसीने छूट गए। दोपहर दो बजे के बाद आइसोलेटर बदलने के बाद एक-एक करके सभी फीडर को चालू कराया गया। दोपहर तीन बजे करीब सभी फीडरों पर पूरी तरह से आपूर्ति सुचारु हो सकी।
220 आफसबाद सबस्टेशन का मैन आइसोलेटर खराब होने के कारण आपूर्ति को तीन घंटे तक बंद करना पड़ा। यदि आइसोलेटर को न बदलवाते तो रात के समय भी ब्रेकडाउन हो जाता और उसे ठीक करने में दिक्कत आती। इस कारण पूरे जनपद में आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

रामविलास गौतम, एसडीओ
28 गांवों में रहा अंधकार, सोमवार देर रात सुचारू हो सकी बिजली
फिरोजाबाद। कस्बा फरिहा के भदान क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर से जा रही पांच केवीए की विद्युत लाइन दो अलग-अलग स्थानों से ब्लास्ट हो गई। भदान पर लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार शाम छह बजे ट्रांसफार्मर की लाइन में ब्लास्ट हो गया। इससे 28 गांवों में विद्युत संकट खड़ा हो गया। टीम ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर कार्य करना शुरू कर दिया। रात तकरीबन 12 बजे के बाद आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। जेई कमायमुद्दीन ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। टीम ने रात में ही कार्य शुरू कर दिया था और देररात आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें