रेलवे के स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित हरीशंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में भोपाल सहारा इलेविन ने शिकोहाबाद इलेविन की टीम को चार विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच सहारा इलेविन के खिलाड़ी सौरभ को प्रदान किया गया। इससे पहले अतिथि ने खिलाडियाों से परिचय प्राप्त किया।
शिकोहाबाद इलेविन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिकोहाबद के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के खेल में सभी विकेट खोकर 95 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाज अभिषेक ने 11, अंकित ने 17 और अमन यादव ने 12 रनों का योगदान दिया। भोपाल सहारा के गेंदबाज पीके ने तीन विकेट, शिवराम दीक्षित ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारा इलेविन की टीम ने शुरूआत में सलामी बल्लेबाज सौरभ ने रनों की बरसात कर दी। भोपाल की टीम ने ने 16.4 ओवर के खेल में छह विकेट खोकर 98 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भोपाल सहारा के बल्लेबाज सौरभ ने 50 रन और रौनक ने 10 रन बनाए। शिकोहाबाद के बल्लेबाज लकी व अमन ने दो-दो विकेट लिए। भोपाल सहारा के बल्लेबाज सौरभ को 36 गेंदों में 50 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग देवेंद्र और संजय मेवाती ने और थर्ड अंपायरिंग अमित दीक्षित ने की। स्कोरर अरविंद, कमेंट्री नौशाद, संजीव दीक्षित ने की। आयोजक देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को पंकज ग्लास और अलीगढ़ की जादौन राइडर के बीच खेला जाएगा।