फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल पर हुआ भूमि पूजन

Mon, 30 Sep 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा स्थल सिक्सलेन बाईपास स्थित गेल इंडिया कार्यालय के पास रविवार को मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा एवं नगर निगम महापौर कामिनी राठौर ने हवन यज्ञ में आहुति देकर भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

श्री कुबेर महादेव समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में अर्न्तराष्ट्रीय कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा 14 से 20 अक्तूबर तक सिक्सलेन वाईपास स्थित गेल गैस इंडिया के पास होगी। कथा स्थल पर भूमि पूजन मंत्रोच्चारण के साथ नगर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर के साथ कथा आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने की। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि इस कथा के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएंगी। ताकि श्रद्धालुजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। शुभम राजपूत एवं अजय गुप्ता ने बताया कि कलशयात्रा 13 अक्तूबर को सुबह नौ बजे मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी से बैंडवाजों के साथ प्रारंभ होगी। यह कलशयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त होगी। इस दौरान श्री कुबेर महादेव समिति ट्रस्ट के मोहन गुप्ता,अजय गुप्ता, सौरभ, शिवम गुप्ता, गौरव शर्मा,ऋतिक जिंदल,सुमित गुप्ता, दीपक, राजू कठेरिया, योगेश गुप्ता, राहुल शर्मा, पंडित राम मोहन दीक्षित, उत्कर्ष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें