फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी का भारत बंद बेअसर, धरना दिया

विज्ञापन
सीएए के विरोध में हिमायूपुर स्थित बौद्व विहार में धरना देते भीम आर्मी के कार्यकर्ता - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरक्षण व्यवस्था के संबंध में हुए बदलाव, सीएए, एनआरसी और एनपीआर लागू करने के विरोध में भीम आर्मी का रविवार को प्रस्तावित भारत बंद कार्यक्रम जिले में बेअसर रहा। कार्यकर्ताओं ने सुहागनगर स्थित बौद्ध विहार में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से रविवार को भारत बंद का एलान किया था। भीम आर्मी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी/एसटी व पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरी और प्रोन्नति में मिलने वाले आरक्षण में बदलाव का विरोध किया जा रहा है। हालांकि बंद का आह्वान बेअसर रहा, लेकिन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अचितानंद आश्रम बौद्ध विहार सुहागनगर में प्रदर्शन किया। इधर, पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा।
धरना स्थल के इर्द-गिर्द पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर तक चले प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज को सौंपा। इस दौरारन मंडल अध्यक्ष रामपाल नेताजी, जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, योगेश गौतम, मोनू सिंह, बंटी भाई, नदीम खान, कुंवर सिंह, विपिन कुमार, मनोज गौतम, अमन कुमार व रवित पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टूंडला में नहीं दिखा कोई असर
टूंडला। प्रमोशन में आरक्षण व सीएए के विरोध में भीम आर्मी के भारत बंद का असर टूंडला में भी नहीं दिखाई दिया। बाजार प्रतिदिन की तरह खुले रहे। इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पूरे दिन सड़कों पर गस्त करती रही। वहीं एक बटालियन पीएसी भी किसी भी घटना से निबटने के लिए बुलाई गई थी। बंद की घोषणा के बावजूद बाजार हर रोज की तरह खुले रहे। सुबह से शाम तक कोई भी पदाधिकारी बाजार बंद कराने नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी ने बताया कि भीम आर्मी ने भारत बंद का एलान किया था। इसके बाद सुरक्षा कड़ी की गई थी। पूरे दिन नगर में शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें