फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किराया नहीं मिलने पर ईएसआई डिस्पेंसरी में भवन स्वामी ने लगाया ताला

Wed, 05 Nov 2025 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो10महावीर नगर ​स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी पर तालाबंदी के बाद स्टाफ के साथ बाहर खड़ी प्रभारी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भवन किराया भुगतान नहीं होने से नाराज भवन स्वामी ने ईएसआई विभाग द्वारा संचालित डिस्पेंसरी में मंगलवार सुबह ताला डाल दिया। काफी देर इंतजार के बाद भी ताला नहीं खुला। इसके चलते डिस्पेंसरी में तैनात चिकित्सक व स्टॉफ के अलावा उपचार के लिए श्रमिक लौटे। ईएसआई डिस्पेंसरी प्रभारी ने घटनाक्रम की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों व प्रशासन को दी। इसके बाद भवन स्वामी ने डिस्पेंसरी के मुख्य द्वार का ताला खोला।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ. ज्योत्सना ने ताला लगाए जाने की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों और प्रशासन को दी। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन और विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा समझाने के बाद भवन स्वामी ने दोपहर बाद डिस्पेंसरी का ताला खोल दिया। इसके बाद डिस्पेंसरी स्टॉफ ने राहत की सांस ली। भवन स्वामी ममता देवी के पुत्र शुभम कुमार ने पूछने पर बताया कि उन्हें समय से मकान का किराया नहीं मिल रहा था।इसके अलावा ईएसआई के साथ हमारी संविदा पूरी हो गई है।



बकाया किराया भुगतान नहीं होने पर भवन स्वामी ने मंगलवार की सुबह डिस्पेंसरी पर तालाबंदी कर दी। हमने सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप की शिकायत प्रशासन और विभाग के उच्चाधिकारियों को दी है। हालांकि समझाने के बाद भवन स्वामी ने डिस्पेंसरी का ताला खोल दिया। आगे की कार्रवाई निदेशालय स्तर से होनी है। - डॉ. ज्योत्सना, प्रभारी ईएसआई डिस्पेंसरी, महावीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें