जसराना। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के समाधान नहीं होने पर किसानों ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
एसडीएम राजेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने कहा कि ग्राम पंचायत दारापुर रसैनी के मौजा फरीदा में खाद डालने की जगह के साथ, खेल का मैदान, मरघट, होली रखने की जगह, तालाब सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा होने से परेशानी हो रही है। वहीं अकबरपुर मस्तपुर में पोखर का पानी खेतों में आने की बात कही। किसानों ने ग्राम पंचायत रीवा में बनी गोशाला में पर्याप्त गोवंश नहीं है। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान कृष्णा यादव, रोहित प्रताप, रंजीत कुमार, अशोक यादव, प्रेम शंकर सिंह मौजूद रहे। संवाद