फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाकियू भानू ने की गोमती एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग

Sun, 02 Nov 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर स्टेशन मास्टर एके गौड़ को ज्ञापन सौंपते भाकियू भानु के पदा​धिकारीसंगठन - फोटो : samvad
विज्ञापन
टूंडला। दिल्ली से वृंदावन के लिए बाबा बागेश्वर धाम की होने वाली पदयात्रा के लिए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानु के पदाधिकारियों ने टूंडला स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों ने 6 नवंबर को गोमती एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए जाने या स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन की पदयात्रा होनी है। भाकियू भानु के जिला प्रभारी शीलू सिकरवार के नेतृत्व में पदाधिकारी ने स्टेशन अधीक्षक की अनुपस्थिति में स्टेशन मास्टर एके गौड़ को ज्ञापन साैंपा। उनका कहना है कि 6 नवंबर को इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए टूंडला से यूनियन के पदाधिकारी, किसान और श्रद्धालु गोमती एक्सप्रेस से रवाना होंगे। इनकी सुविधा के लिए गोमती एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाया जाए अथवा टूंडला से दिल्ली के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें