फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
महिला संगठनों ने कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि।  - फोटो : महिला संगठनों ने कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में भाजपा महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर एवं भाजयुमो महानगर के अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। वहीं अर्न्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने पाक का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। इस दौरान आतंकियों एवं पाक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने मशाल जुलूस को गांधीपार्क से सुभाष तिराहे तक निकाला। भाजपा महानगर अध्यक्ष डाॅ.सतीश दिवाकर, वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चंद्र अग्रवाल, प्रवक्ता डाॅ. अमित गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, कन्हैयालाल लाल गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, आनंद अग्रवाल, शैलेन्द्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू , आकाश गुप्ता , अनुपमा शर्मा , देश दीपक राजा, रवींद्र शर्मा, विवेक अग्रवाल, रामलड़ैती, अवनीश कुशवाह, गौतम कुशवाह, लायक सिंह शंखवार, प्रचीर सेठ, सत्यवीर गुर्जर, राजेश झा, हिमांशु शर्मा, पिंकी चक, सतीश चंद्र प्रजापति, आकृति सहयोगी, मालती धनगर, कैलाश बाबू ओझा, अर्चित गुप्ता शामिल थे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने संयुक्त रूप से सुभाष तिराहे पर पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। बजरंग दल के मोहन बजरंगी एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के ओमप्रकाश दिवाकर नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान ब्रजेश धनगर,धर्मेंद्र गोस्वामी,डा. राजकुमार कर्दम, अरविंद शर्मा, विवेक मिश्रा, गुलशन ठाकुर,सोनू शर्मा,आकाश कुशवाह शामिल थे।





एका में निकाला कैंडल मार्च, नारेबाजी
एका। व्यापार मंडल ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च एका चौराहा से गांधी मूर्ति तक निकाला। इस दौरान पाकिस्तान, आतंकवाद को कोसा गया। गांधी मूर्ति पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशु शर्मा सहित सौरभ गुप्ता लकी दीक्षित आर्यन जैन भोला चतुर्वेदी अर्जुन दीक्षित विवेक शर्मा प्रमोद चौहान पुष्पेंद्र चौहान राहुल शर्मा प्रवीन गुप्ता सुनील जैन नंदू बघेल सचिन चतुर्वेदी रिंकू भारद्वाज निखिल चौहान शामिल थे। संवाद

महिला संगठनों ने कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि। - फोटो : महिला संगठनों ने कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें