फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एवं बैंच के मध्य रहा सहयोगात्मक रुख-कृष्ण सिंह

Fri, 05 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
बार एवं बैंच के मध्य रहा सहयोगात्मक रुख-कृष्ण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला जज कृष्ण सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शासकीय अधिवक्ताओं ने उन्हें विदाई दी। उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।  जिला जज की कार्यशैली, स्वभाव, आचरण के साथ ही उनकी प्रशंसा की। सेवानिवृत्त जिला जज कृष्ण सिंह ने डीएम राजेश प्रकाश, एसएसपी अशोक कुमार, एसपी ग्रामीण अमर सिंह से बार की समस्याओं को हल कराने में मिले सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन


बार एवं बेंच के बीच हमेशा ही सहयोगात्मक रवैया रहा है। एसएसपी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जिला जज एक गार्जियन की भूमिका में दिखाई दिए। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट और संचालन पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट ने किया। न्यायालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नीरज यादव ने स्मृति चिह्न भेंट कर शाल भेंट की। डीजीसी सिवल तारिक सरफराज, एडीजीसी शिवराम यादव ने भी सम्मान किया। लियाकत अली एडवोकेट ने जेल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों में मिले सहयोग की सराहना की। एडीजे पीके सिंह, राकेश शर्मा, संजीव कुमार, रिजवान अहमद, सत्यानंद उपाध्याय, मोहम्मद गजाली, मीता सिंह, सुरेंद्रनाथ एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, रामनजर यादव, अशोक चंचल, नौशादउद्दीन सिद्दीकी, मकरंद्र सिंह यादव, राजेश कुमार यादव, रघुराज सिंह यादव, श्रीनरायन सक्सेना, त्रिभुवननाथ यादव मौजूद थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें