फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाज हित में है बार-बेंच में सामंजस्य’ 

Fri, 03 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया
विज्ञापन
नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अधिकारियों को एसडीएम जसराना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों एवं बार के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि बार एवं बेंच में सामंजस्य बनाए रखना समाज हित में आवश्यक है। 
विज्ञापन

जसराना एसडीएम अमित सिंह ने नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष नील कमल यादव, उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश वर्मा, सहसचिव पवन कुमार कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह वर्मा, ऑडिटर संजय कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी बृजकिशोर उपाध्याय को पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि पदाधिकारियों के सहयोग से न्यायालय में अधिक से अधिक वादाें के निस्तारण का प्रयास करने के साथ बार एवं बेंच में सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मसिंह यादव ने कहा कि जनता को अपने अधिवक्ता से बहुत उम्मीदें होती हैं। वादकारियों को त्वरित एवं सस्ता न्याय मिले इसका अधिवक्ताओं को प्रयास करना होगा। बार अध्यक्ष नीलकमल यादव ने कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना ही उनकी प्रमुखता में शामिल है। संचालन भुवनेश यादव ने किया। इस दौरान बार के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह यादव, शिवकुमार यादव, अशोक यादव, तहसीलदार पंकज वर्मा, वीरेंद्रपाल सिंह, अजब सिंह, बलबीर सिंह, सत्यपाल सिंह, अजय कुमार कुलश्रेष्ठ, रघुवीर सिंह, अरुण कुमार, रमेश बाबू यादव, विद्यावागीश उपाध्याय, कृपाल सिंह, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें