फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जंतर-मंतर जाने से पहले भाकियू क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

Sun, 11 Oct 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल होने जाने से पहले भारतीय किसान क्रांति यूनियन के ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश यादव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की आवाज को दबाने का षड़यंत्र ठहराया।
विज्ञापन


योगेश यादव ने कहा कि इस सरकार के रहते लोकतंत्र में अपने अधिकारों की आवाज उठाना भी अपराध है। कहा कि सभी को शांतिपूर्वक विरोध करने का संवैधानिक अधिकार मिला है। यह सरकार युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जोकि चिंताजनक है। आज जब देश का नौजवान बेरोजगार है, तो वह अपने अधिकारों की लड़ाई को लड़ने के लिए मजबूरन सड़क पर है,यह बात सरकार को रास नहीं आ रही है। किसानों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अपने अधिकारों की आवाज उठाना लाजमी है, लेकिन सरकार के इशारे पर प्रशासनिक मशीनरी जो कर रही है, वह निंदनीय है। अब प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें