फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हीट वेव को लेकर अस्पतालों में पलंग आरक्षित

Wed, 24 Apr 2024 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजााबद। हीट वेव (गर्म हवा) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हैं। मेडिकल कॉलेज के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। वार्डों को आवश्यक संसाधनों से लैस करते हुए बेड आरक्षित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 16 पलंग हीट वेव के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस वार्ड में कूलर व पंखों के साथ सभी खिड़की व दरवाजाें पर पर्दे लगवाए गए हैं। वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है। आवश्यक दवाओं के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पाउडर भी उपलब्ध रहेगा। इधर, सीएचसी पर भी पांच-पांच पलंग को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि इसी तरह अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हीट वेव को लेकर विशेष वार्ड तैयार करने तथा बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है। मेडिकल कॉलेज और संयुक्त अस्पताल में भी हीट वेव से संबंधित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने काे कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें