फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार और बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल

Wed, 24 Apr 2024 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। कस्बा पाढ़म के पास मंगलवार की देर रात कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों के साथ कार सवार दो लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कार सवार सावन निवासी सुंदर नगर अमृतसर पंजाब के अलावा अखंड, राहुल व पत्नी रचना निवासीगण शांतिनगर एटा मंगलवार की देर रात शिकोहाबाद की तरफ आ रहे थे। वहीं थाना जसराना के एटा शिकोहाबाद मार्ग पर मोहम्मदपुर कट के सामने कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होने से बाइक सवार वीरपाल एवं भूरे निवासी मोहम्मदपुर थाना जसराना घायल हो गए। वहीं कार अखंड व एक अन्य को भी चोट लगी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ सरकारी एंबुलेंस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा हादसे में घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें