फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बीएड छात्रा की मौत

Fri, 05 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
नगर के सुभाष चौराहे क्षेत्र के एक मोहल्ले में बीएड की छात्रा की सांदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका बीएड में शिक्षण लेने के साथ एक विद्यालय में पढ़ाने का कार्य भी कर रही थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की 28 मई को होनी थी शादी।
विज्ञापन


 सुभाष चौराहे से फीरोजाबाद रोड स्थित एक मोहल्ले निवासी 22 वर्षीय युवती नगर के एक प्राइवेट महाविद्यालय की बीएड छात्रा थी। वह बीएड करने के साथ एटा रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाने का कार्य कर रही थी। गुरुवार सायं चार बजे तक मोहल्ले के लोगों ने उसे घर के बाहर देखा था। उसके बाद युवती के परिवारीजन एक शादी समारोह में चले गए। जब वे घर लौटे तो उसे मृत पाया। परिवारीजनों ने उसके जीवत होने की आशा में चिकित्सक को भी दिखाया, किंतु चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 युवती की मौत होने पर देर रात्रि 11 बजे करीब परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक युवती की आगामी 28 मई की शादी थी। शादी से मात्र 23 दिन पूर्व युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका की शादी उसकी मर्जी से नहीं हो रही थी, इस कारण उसने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें