फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर लड़ाई, बोतलें फिंकी

Tue, 09 Jun 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के समीप एक होटल पर कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान होटल पर तोड़फोड़ कर मौके पर खड़ी बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यकायक हुए झगड़े से होटल पर खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

वाटर वर्क्स के समीप सोमवार रात करीब दस बजे एक होटल पर कुछ युवक खाना खा रहे थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। क्षेत्रीय लोग विवाद को शांत करा पाते कि इससे पहले ही दोनों युवकों ने अपने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट शुरू हो गई। होटलों के बाहर पड़ी कुर्सी मेजों को भी फेंक दिया गया। दोनों ओर से जमकर बोतल फिंकाई हुई। अचानक चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे। आरोपियों के हाथों में हथियार होने के कारण वहां मौजूद लोग उनका विरोध भी नहीं कर सके। करीब आधा घंटे तक चले झगड़े के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही आरोपी युवक भाग गए। कोतवाल उत्तर का कहना है कि विवाद की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। एक भी आरोपी युवक हाथ नहीं लगा है। विवाद मथुरा नगर और आगरा गेट गली नंबर एक के युवकों के बीच हुआ था। यदि तहरीर आती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें