फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच बार एसोसिएशन का आज होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का चुनाव 24 फरवरी बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जाएगा। बार अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए 935 अधिवक्ता सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिभुवन नाथ यादव एवं उनकी टीम ने मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिभुवन नाथ यादव ने बताया कि बार अध्यक्ष पद के लिए कोमल सिंह कुशवाह, शंकरलाल निषाद, महेंद्र सिंह यादव, राम सिंह, नानक चंद्र धनगर, धर्मेंद्र पाल सिंह, राजेश तिवारी, रामरक्षपाल सिंह, पंचम सिंह, सतीशचंद्र वशिष्ठ के बीच मुकाबला है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए छत्रपाल बाबा, आलिया रफत सादमा, सर्वेश कुमार यादव, सहाना सिराजी, अजय कुमार निगम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश गुर्जर, डॉ. सुधीर यादव, भुवनेश यादव, राघवेंद्र कुमार ओझा, घनश्याम यादव व जाकिर हुसैन के लिए मतदान होना है। महासचिव पद के लिए भरत यादव, हरीशंकर, पूर्णकांत यादव, देवेंद्र सिंह यादव, राजनरायन सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, राजकुमार यादव, ललित कुमार बघेल, लज्जाराम राजपूत चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवप्रकाश सिंह जादौन, सुंदर सिंह यादव, संजय कुमार पाठक, शिवकुमार शर्मा, चंद्रवीर सिंह,विजय कुमार यादव, सहसचिव पद के लिए शिवनरायन यादव, शरद कुमार यादव, शिवरतन सिंह, मोहन शर्मा, वकील खान उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि तीन बजे के बाद मतगणना और परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदाता अपनी क्रम संख्या देखकर सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) प्रमाणपत्र एवं कार्ड के साथ मतदान कक्ष में प्रवेश करें। बिना सीओपी प्रमाणपत्र के कोई मतदान में शामिल नहीं हो सकेगा। सहायक चुनाव अधिकारी तनुज यादव, कौशल राठौर, दिलीप यादव, रविंद्र यादव, संजय सिंह, संतोष कुशवाहा, रमेश यादव, आरिफ इकबाल, नौशादउद्दीन, प्रदीप यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें