फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आज खुलेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम, अगले तीन दिन रहेगी हड़ताल

Sun, 27 Sep 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार 27 सितंबर को जिले में सभी बैंक शाखाएं खुलेंगी। 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद हैं। ऐसे में रविवार को बैंक खुलने से लोगों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के कारण राष्ट्रीयकृत बैंकों में प्रत्यक्ष बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। लगातार अवकाश और हड़ताल के बीच ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए 27 सितंबर को रविवार के बावजूद बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज किया जाएगा। लोगों को सोशल मीडिया पर भी बैंकों ने इसकी जानकारी दी।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि बैंक कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन कामकाज लागू करने और प्रोत्साहन योजना में भेदभाव समाप्त करने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर पिछले कुछ वर्षों से सरकार के साथ वार्ता चल रही है। मांगों पर अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण तीन दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

नकदी और चेक क्लीयरेंस हो सकता है प्रभावित

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस, पासबुक प्रविष्टि और नए खाते खोलने जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए जिन ग्राहकों को इन सेवाओं की जरूरत है, वे रविवार को बैंक खुलने का लाभ उठा सकते हैं।





- रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद जिले की सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी और नियमित रूप से काम होगा। इसके बाद तीन दिन राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल रहेगी। हड़ताल के दौरान यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

रमाकांत, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें