फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव से चूड़ी कारोबार को पांच करोड़ की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उपद्रवियों का ये बवाल सुहागनगरी के चूड़ी व कांच कारोबार को गहरी चोट दे गया। चार दिन में शहर के सिर्फ चूड़ी बाजार को पांच करोड़ से अधिक की चोट लग गई। चूड़ी दुकानदारों की मानें तो शहर में व्यापार अभी 15 दिन में सामान्य होगा। बाहर का व्यापारी यहां के माहौल को देखने के बाद आना शुरू होगा।
विज्ञापन

चूड़ी बाजार गली बोहरान, इमामबाड़ा के आस-पास 250 से 300 चूड़ी की दुकानें संचालित होती हैं। इन दुकानों से हर रोज 75 लाख तक का कारोबार होता है। क्योंकि व्यापारियों के आने के साथ मॉल की बुकिंग होती हैं और उसके ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भिजवाते हैं।
मंगलवार को शहर का प्रमुख चूड़ी मार्केट गली बौहरान की तो अधिकांश एवं इमामबाड़ा की कुछ दुकानें खुली दिखाई दीं। परंतु ग्राहक तो नदारद थे। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में थे। दुकानदारों का इस बवाल के बाद दर्द उभरकर सामने आ गया। बोल पड़े साहब बवाल भले ही चार दिन का हो लेकिन हम लोगों का व्यापार तो अगले 15 दिन के लिए गया। मकरसंक्रांति एवं पौष माह के बाद शुरू होने वाले सहालग तक पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

बवाल का असर चूड़ी व्यापार पर सर्वाधिक पड़ी। इन तीन दिनों में करीब पांच करोड़ की चपत लगी है। और असर तो अगले 15 दिन तक रहेगा। आने वाला सहालग भी पिट ही जाएगा।
रमेशचंद्र बंसल, चूड़ी व्यापारी।
चूड़ी दुकानदार से लेकर चूड़ी गोदाम संचालक तक बवाल से प्रभावित हुए। रोजमर्रा में ड्यूटी करने वाले स्टाफ को तो भुगतान करना पड़ेगा। लेकिन रोज बिक्री होती उससे जो लाभ हो रहा था वह गया।एक बड़ा प्रभाव चूड़ी कारोबार पर पड़ा है। रामप्रकाश गुरु, चूड़ी कारोबारी।
सुहागनगरी कौमी एकता की मिशाल रही है। कुछ लोगों की गलती के कारण पूरी शहर,चूड़ी दुकानदार,मजदूर,कारखाने दार सभी प्रभावित हुए हैं। करोड़ों के व्यापार पर असर पड़ा है। हमें उम्मीद है कि लोग ऐसी गलती अब नहीं करेंगे।
योगेंद्र कुमार बंसल, चूड़ी व्यापारी।
चूड़ी मार्केट में प्रतिदिन एक से सवा करोड़ की बिक्री होने के आर्डर आ जाते थे। चार दिनों में करीब पांच करोड़ तक का कारोबार प्रभावित हुआ है। सुहागनगरी के आमजन से ये अपील है ऐसा खुशनुमा माहौल बनाएं ताकि शहर तरक्की के नई राह गढ़े।
विज्ञापन

राम गुप्ता, चूड़ी व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें